आनंद उत्‍सव 2025 में आयोजित पारंपरिक खेलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा…

200 मीटर दौड़, निंबूरेस, रस्‍सा कस्‍सी और कबड्डी में विजेताओं को नगर परिषद द्वारा मिलेगा सम्‍मान

नगर परिषद द्वारा आयोजित आनंद उत्‍सव 2025 के तहत शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बड़ागांव प्रांगण में विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 मीटर दौड़, निंबूरेस, रस्‍सा कस्‍सी और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें विजेता छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित किया गया। इन विजेताओं को नगर परिषद द्वारा आगामी कार्यक्रम में सम्‍मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्‍यक्ष प्रतिनिधि इरशाद खान अजमेरी, उपाध्‍यक्ष लाडसिंह राजपूत, पार्षद रघुनंदन माली, पार्षद प्रतिनिधि कालूराम मालवीय, राहुल यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुकेश भंवर, कार्यक्रम नोडल जितेंद्र भिलाला (उपयंत्री), बलदेव सिंह कटारा, सुनीता वर्मा सहित छात्र-छात्राएं और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed.