मुंबई में भाजपा प्रोफेशनल सेल के ज्वाइंट सैक्रेटरी बने गौतम लाठ…
भामाशाह सीए गौतम लाठ की नियुक्ति पर क्षेत्रीय समाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं
कस्बा निवासी और मुंबई प्रवासी भामाशाह, सीए गौतम लाठ को भारतीय जनता पार्टी के प्रोफेशनल सेल का ज्वाइंट सैक्रेटरी नियुक्त किया गया है। गौतम लाठ ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
भा.ज.पा. ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी और पिलानी खंड प्रचार प्रमुख गौरव मित्तल ने कहा कि गौतम लाठ की नियुक्ति से प्रोफेशनल सेल की गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी और पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति पर सरपंच कुलदीप सिंह शेखावत, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष सुशील रूंगटा, मंत्री सुरेंद्र लाठ, कोषाध्यक्ष रामू टीबड़ा, व्याख्याता वीरेंद्र सिंह निर्वाण सहित विभिन्न समाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Comments are closed.