फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट, 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा…

मौसम विशेषज्ञ का अनुमान, अगले एक सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ, तापमान में स्थिरता बनी रहेगी

फतेहपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कृषि अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 24 घंटों में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्शाता है।

पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। कभी कोहरा छाया, कभी बारिश हुई, तो कभी धूप खिली। शुक्रवार को तापमान में गिरावट के कारण कड़ाके की सर्दी महसूस हुई, और लोग बचाव के लिए गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं, जगह-जगह अलाव जलाते हुए लोग सर्दी से बचने की कोशिश करते दिखे।

अगर पिछले 6 दिनों के तापमान की बात करें, तो रविवार को 9.5 डिग्री, सोमवार को 10.0 डिग्री, मंगलवार को 4.5 डिग्री, बुधवार को 6.5 डिग्री और गुरुवार को 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. के.सी. वर्मा ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में स्थिरता बनी रह सकती है।

Comments are closed.