सीकर में कड़ाके की सर्दी, पारा जमाव बिंदु के करीब…

न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री, फसलों पर जमी बर्फ ने बढ़ाई ठंड

सीकर में ड्राई मौसम और उत्तरी हवाओं के दबाव के चलते ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। सुबह हल्का कोहरा था, लेकिन फसलों और पत्तों पर जमी ओस ने बर्फ जैसी परत बना दी। धूप निकलने के बाद ही यह ओस पानी में बदली।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट की संभावना है। सीकर में 30 जनवरी तक ऐसा ही ठंडा मौसम रहने की उम्मीद है। फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र ने भी तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है।

Comments are closed.