सरगोठ गांव में सप्त ऋषि गुरुकुल और गौशाला का शिलान्यास…
वैदिक शिक्षा और गो-सेवा को बढ़ावा देने के लिए परियोजना शुरू
रींगस के सरगोठ गांव में शनिवार को श्री प्रयाग जन सेवा संस्थान ने सप्त ऋषि गुरुकुल वेद विद्यापीठ और गौशाला का शिलान्यास किया। यह आयोजन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर किया गया। संस्थान के अध्यक्ष आचार्य रजत मिश्रा ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को नि:शुल्क वैदिक शिक्षा और आवास प्रदान करना है। साथ ही, गौशाला की स्थापना भारतीय संस्कृति और गो-सेवा को बढ़ावा देगी।
शिलान्यास समारोह में सरपंच काकोड़िया मोहन लाल यादव ने अध्यक्षता की। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, और कीर्तन से सुसज्जित इस कार्यक्रम में नगर निगम ग्रेटर की चेयरमैन डॉ. मिनाक्षी शर्मा, यज्ञाचार्य कृष्णकांत शास्त्री, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
Comments are closed.