अभिषेक शर्मा की गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मुहिम को जनसमर्थन…
7000 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर रींगस पहुंचे अभिषेक शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
मऊ निवासी अभिषेक शर्मा की गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मुहिम को जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने पिछले 165 दिनों में 7000 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धामों की यात्रा की। शनिवार को रींगस पहुंचे अभिषेक का स्थानीय श्री सीताराम गौशाला में शिवम रेस्क्यू टीम और गौ रक्षक दल ने बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया।
गो सेवक कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि अभिषेक की यह पदयात्रा देश में गौ माता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। इस मौके पर अभिषेक को फूल मालाएं और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया, और उनके नगर भ्रमण का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गोसेवक संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.