फतेहपुर में सर्दी ने पकड़ी प्रचंड रफ्तार, तापमान में भारी गिरावट…

पिछले 6 दिनों में 9.6 डिग्री की गिरावट, अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश

फतेहपुर में सर्दी ने एक बार फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कृषि अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 6 दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को यह गिरकर मात्र 0.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. के.सी. वर्मा के अनुसार, यह बदलाव साफ आसमान और हवा के रुख में परिवर्तन के कारण आया है। तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंचने से शुष्क सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बचने के लिए स्थानीय लोग जगह-जगह अलाव जलाकर राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले सप्ताह तापमान में 9.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो मौसम में आए अचानक बदलाव को दर्शाती है।

Comments are closed.