डॉ. महेंद्रकुमार सौरठा बने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य…

संकाय सदस्यों की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय में डॉ. महेंद्रकुमार सौरठा को प्राचार्य नियुक्त किया गया है। गुरुवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्यों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार ग्रहण समारोह में एसोसिएट प्रोफेसर महेश इन्द्रा, डॉ. अविनाश बबेरवाल, डॉ. सतीश सोनी, डॉ. मीनाक्षी, असिस्टेंट प्रोफेसर नंदकिशोर चेजारा, डॉ. राजेंद्रसिंह, डॉ. रोहित आर पोरवाल, डॉ. सपना खत्री, डॉ. महेंद्र कस्वां, डॉ. कौशल्या शर्मा, डॉ. शारदा, डॉ. अभिषेक शर्मा, योग प्रशिक्षक सीताराम शर्मा, डॉ. प्रेमलता पाण्डे, डॉ. प्रदीप पाण्डे, डॉ. श्रीधर पारीक, डॉ. अनिता पचार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.