राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण शुरू…

गणित और विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला अवसर

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गणित और विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। कक्षा 6 से 8 तक के 30 विद्यार्थियों को उदयपुर और कक्षा 9 से 12 तक के 30 छात्रों को कोटा रवाना किया गया। बुधवार सुबह 8 बजे पीपलू कार्यालय से यह यात्रा ब्लॉक प्रभारी और शिक्षकों के नेतृत्व में शुरू हुई।

Comments are closed.