एमसीएच विंग में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिए फायर सेफ्टी के संदेश
एमसीएच विंग में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिए फायर सेफ्टी के संदेश
सीकर
फायर सेफ्टी वीक के तहत एमसीएच विंग में आग से सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीएनटीसी के छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से फायर सेफ्टी से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में गायनिक विभागाध्यक्ष डॉ. अलका खन्ना, नोडल ऑफिसर डॉ. विवेक, हेल्थ मैनेजर अमित शर्मा, फायर को-नोडल राजेश कुमार बाटड़, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक विमला यादव, नर्सिंग ट्यूटर हनुमान सिंह तथा सीनियर नर्सिंग अधिकारी प्यारेलाल पिलानिया सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में श्री कल्याण आरोग्य सदन, बजाज ग्राम सांवली, सीकर के छात्र-छात्राओं पूजा गुडेसर, डिंपल, विनीत एवं नरेंद्र कुमार बाजिया के पोस्टर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं जीएनएमटीसी, सीकर की छात्रा दीक्षा को द्वितीय स्थान मिला। तृतीय स्थान पर जीएनएमटीसी, सीकर की छात्राएं दुर्गा कंवर एवं हिमानी रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आगजनी की घटनाओं से बचाव, सतर्कता एवं प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि फायर सेफ्टी वीक का आयोजन 4 मई 2026 से 10 मई 2026 तक किया जा रहा है
Comments are closed.