कक्षा 10 के छात्र ने Techkriti IIT Kanpur में जीता गोल्ड, ऑल इंडिया में रहा प्रथम

कक्षा 10 के छात्र ने Techkriti IIT Kanpur में जीता गोल्ड, ऑल इंडिया में रहा प्रथम

सीकर

शहर के Euro International School के छात्र चैतन्य आर्य ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते Techkriti हुए IIT Kanpur के ‘पिच प्रीमियर कॉम्पिटिशन’ में गोल्ड मेडल हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह रही कि यह प्रतियोगिता IIT Kanpur के विद्यार्थियों सहित उच्च स्तर के प्रतिभागियों के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें कक्षा 10 के छात्र चैतन्य ने बाजी मारी।

चैतन्य की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि केवल किताबों तक सीमित रहना ही सफलता का रास्ता नहीं है, बल्कि स्किल और नवाचार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने अपने आइडिया और प्रेजेंटेशन से जजों को प्रभावित करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। शैक्षणिक क्षेत्र में भी चैतन्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 10 की परीक्षा में उन्होंने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि चैतन्य जैसे छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट और क्रिएटिव सोच भी जरूरी है। परिजनों और शहरवासियों ने चैतन्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। चैतन्य आर्य डॉक्टर नेकीराम का पुत्र है।

Comments are closed.