झुंझुनूं में 28 जून को होगा ‘इस्लाह ए मुआशरा एवं तालीमी कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन
झुंझुनूं में 28 जून को होगा ‘इस्लाह ए मुआशरा एवं तालीमी कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन
झुंझुनूं में 28 जून को होगा ‘इस्लाह ए मुआशरा एवं तालीमी कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन
झुंझुनूं
मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट, झुंझुनूं द्वारा समाज में शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “इस्लाह ए मुआशरा एवं तालीमी कॉन्फ्रेंस” का आयोजन रविवार, 28 जून 2026 को प्रातः 9:30 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम कर्बला मैदान, बस डिपो के पीछे, झुंझुनूं में आयोजित होगा। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित वक्ता और अतिथि शामिल होकर शिक्षा, सामाजिक सुधार, नैतिकता, युवाओं के मार्गदर्शन तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में चौधरी इकरा हसन (सांसद, कैराना, उत्तर प्रदेश), मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी (शाही इमाम, पंजाब) तथा जनाब मुनव्वर ज़मां (मोटिवेशनल स्पीकर, हैदराबाद) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना तथा सामाजिक एकता एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। कार्यक्रम का संदेश है कि “तालीम ही कामयाबी की सीढ़ी है और अच्छा अख़लाक़ समाज की रूह है।” मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और शिक्षा एवं सामाजिक सुधार के इस अभियान का हिस्सा
Comments are closed.