नर्सिंग क्षेत्र के सितारों का भव्य सम्मान, डॉ. अब्दुल लतीफ को मिला “Excellence Award”
नर्सिंग क्षेत्र के सितारों का भव्य सम्मान, डॉ. अब्दुल लतीफ को मिला “Excellence Award”
जयपुर
Trained Nurses Association of India द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह गरिमामयी एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशेषज्ञों और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर Rajendra Rathore, Jawahar Singh, Dr. Jogender Sharma तथा Annie Kumar सहित Trained Nurses Association of India के राज्य एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में Maj Gen Alok Raj, Dr. Achal Gulati, Dr. Mahipal, Vikas Chandra Swarankar तथा Joice Kurian की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और सराहनीय कार्यों के लिए Dr. Abdul Latif को प्रतिष्ठित “Excellence Award” से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सा समुदाय ने उन्हें बधाई देते हुए इसे नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र समाज की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है और ऐसे सम्मान स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह एवं अभिनंदन के साथ हुआ
Comments are closed.