सीकर द्वारा संचालित ग्रामीण महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा एवं कानून संबंधी जागरूकता

सीकर द्वारा संचालित ग्रामीण महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा एवं कानून संबंधी जागरूकता

ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति, शिवसिंहपुरा, सीकर द्वारा संचालित ग्रामीण महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा एवं कानून संबंधी जागरूकता हेतु व्याख्यान का आयोजन किया गया।

व्याख्यानदाता श्रीमती मुनेशी मीणा, सी.आई., महिला उद्योग नगर ,पुलिस थाना, सीकर ने छात्राओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कहीं भी छेड़छाड़ होने पर तुरंत 112, 181, 1089, 1090 नंबरों पर कॉल करें ताकि आपकी सुरक्षा हो सके एवं अपराधी को पकड़ा जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को आजकल समाज में हो रहे साइबर क्राइम की भी जानकारी दी तथा पैसे से संबंधित ऑनलाइन फ्रॉड होने पर 1930 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी ताकि क्राइम होने से रोका जा सके।

इस अवसर पर संस्थान समिति अध्यक्ष झाबरमल एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने छात्राओं को सतर्क एवं निडर रहने की सलाह दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाग जाखड़ ने छात्राओं को बढ़ते अपराधों से जागरूक होने की हिदायत दी।

इस दौरान समस्त छात्राओं के साथ संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Comments are closed.