सोलहवे तीर्थंकर प्रभु शांतिनाथ के त्रय कल्याण पर उमड़ा श्रद्धा का ज्वार
दिगम्बर जैन नया मंदिर में भगवान, शांतिनाथ जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया
सीकर
दिनांक 15 मई 2026 जैन धर्म के 16 वें तीर्थकर भगवान शांतिनाथ के जन्म तप मोक्ष कल्याणक कल्याणक पर अनेकों धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुये। प्रातः कालीन अभिषेक – शांतिधारा 54 जैन परिवारों द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री शान्तिनाथ महामण्डल विधान पूजन प्रतिष्ठाचार्य पण्डित जयन्त कुमार शास्त्री द्वारा पूर्ण विधी विधान से सम्पन्न करवाई गई और रात्रि मे णमोकार महामंत्र का पाठ भी आयोजित किया गया। महोत्सव में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव-2025 के श्रेष्ठीजनो पुण्यार्जकों का भाव भीना सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पवन छाबड़ा, गोपाल काला,विनोद संगही,भागचंद सेठी,अंकित छाबडा,प्रवीण संगही मुकेश लुहाड़िया,प्रियंक गंगवाल,विनोद पाटनी, मुकेश जैन,सुशील काला,आलोक काला,विनोद टोग्या कमल गंगवाल जितेंद्र संगही पवन सेठी रॉबिन छाबड़ा आवेश छाबड़ा सहित सैकड़ों धर्मावलम्बियों ने भाग लिया। समिति के सदस्य प्रियंक गंगवाल के अनुसार यह महोत्सव प्रतिवर्ष होल्लास के साथ मनाया जाता है। जैन धर्म में 24 तीर्थंकर होते हैं और प्रत्येक तीर्थंकर के पांच कल्याण होते हैं आज 16 वें तीर्थकर भगवान शांतिनाथ के तीन कल्याणक है

Comments are closed.