पुरोहितजी ढाणी में सड़क चौड़ीकरण के लिए निशानदेही कार्य प्रारंभ
पुरोहितजी ढाणी में सड़क चौड़ीकरण के लिए निशानदेही कार्य प्रारंभ
सीकर
शहर में सुव्यवस्थित यातायात, सुरक्षित आवागमन एवं नियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर द्वारा पुरोहितजी ढाणी स्थित शिव मंदिर से झुंझुनू बाईपास की ओर सड़क चौड़ीकरण के लिए मास्टर प्लान एवं जोनल प्लान के अनुरूप निशानदेही का कार्य प्रारंभ किया गया है।
इस दौरान शिव मंदिर से झुंझुनू बाईपास तक निर्धारित सार्वजनिक सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माणों एवं अस्थायी व स्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया। यह कार्रवाई भविष्य में सड़क चौड़ीकरण, जाम-मुक्त यातायात तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
नगर परिषद द्वारा चिन्हित अतिक्रमणों के संबंध में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने स्पष्ट किया है कि मास्टर प्लान के विरुद्ध किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आमजन से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर नगर विकास कार्यों में सहयोग करें, जिससे शहर को सुगम, सुरक्षित एवं विकसित बनाया जा सके।
Comments are closed.