पेंटिंग के माध्यम से वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का दिया जागरूकता संदेश
पेंटिंग के माध्यम से वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का दिया जागरूकता संदेश
सीकर
पाटन स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में चित्रकार सुरेश यादव के निर्देशन में विशाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने प्रकृति, हरियाली, जल संरक्षण, पशु-पक्षियों की सुरक्षा तथा स्वच्छ पर्यावरण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए।
चित्रकार सुरेश यादव ने बताया कि कला जागरूकता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उन्हें यह भी समझाते हैं कि पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने के लिए मानव और वन्यजीवों का सह-अस्तित्व कितना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ पेंटिंग्स के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जाएगा, जो हरित एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को 30 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य नारायण सिंह के सानिध्य में प्रतियोगिता शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर कला शिक्षिका ममता सैनी भी उपस्थित रहीं।
श्रेष्ठ कलाकृतियां बनाने वाले विद्यार्थियों में मिस्टी, अन्नु यादव, रीजा, डिम्पल, रक्षा, ईशानी, हिमांशी, सुहाना, अक्षिता, हर्षित, अखिलेश, मोहित, सक्षम, अजय तथा रोनक सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Comments are closed.