प्रिंस कॉलेज में सिविल सर्विसेज डे पर डिबेट काॅम्पिटिशन का आयोजन सीकर
प्रिंस कॉलेज में सिविल सर्विसेज डे पर डिबेट काॅम्पिटिशन का आयोजन सीकर
सीकर
प्रिंस कॉलेज में सिविल सर्विसेज डे पर डिबेट काॅम्पिटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय सिविल सर्विसेज के लिए अधिकतम आयु सीमा रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पक्ष व विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये।
तय आयु सीमा के पक्ष में विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि 32 वर्ष की निर्धारित आयु सीमा उम्मीदवारों को पर्याप्त समय और अनुभव प्रदान करती है, जिससे वे बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। वहीं विपक्ष में विचार व्यक्त करते हुए छात्रों ने इसे एक बाधा बताते हुए तर्क दिया कि अधिकतम आयु सीमा से चयन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और युवा प्रतिभाओं को समय पर अवसर नहीं मिल पाता।
डिबेट में प्रिंस काॅलेज कॉर्डिनेटर अनिल शर्मा व असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी शर्मा ज्यूरी मेंबर रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, तार्किक सोच एवं प्रस्तुति कौशल की सराहना की।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही प्रिया खेरिया, द्वितीय स्थान सुधांशी गौतम एवं तृतीय स्थान अविष्का को नकद पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
Comments are closed.