सीकर में बढ़ती गर्मी के बीच पक्षियों के लिए पहल, परिंडे बांधकर दी जा रही राहत

सीकर में बढ़ती गर्मी के बीच पक्षियों के लिए पहल, परिंडे बांधकर दी जा रही राहत

सीकर

शहर में बढ़ती गर्मी ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं पशु-पक्षियों के लिए भी हालात कठिन हो गए हैं। तेज धूप और ऊंचे तापमान के कारण जल स्रोत सूखने लगे हैं, जिससे पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

ऐसे में समाज के जागरूक लोग आगे आकर सराहनीय पहल कर रहे हैं। प्रियंक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बजाज रोड क्षेत्र के आसपास पेड़-पौधों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे गए हैं, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है, जिससे पक्षियों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में हर जीव के लिए पानी अत्यंत आवश्यक होता है, और ऐसे छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। अब शहर के अन्य लोग भी इस पहल से प्रेरित होकर अपने घरों और आसपास के पेड़ों पर परिंडे लगाने लगे हैं।

यह पहल न केवल पक्षियों के जीवन को बचाने में मददगार साबित हो रही है, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना को भी बढ़ावा दे रही है।

Comments are closed.