प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में प्री-फाउंडेशन विंग का शुभारंभ
प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में प्री-फाउंडेशन विंग का शुभारंभ
प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में प्री-फाउंडेशन विंग का शुभारंभ
सीकर
पालवास, सीकर स्थित प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में प्री-फाउंडेशन विंग का शुभारंभ हुआ है। प्री फाउंडेशन विंग में कक्षा 7 से 9वीं इंग्लिश मीडियम एवं कक्षा 8वीं, 9वीं हिंदी मीडियम के विद्यार्थियों को एक्सपर्ट फैकल्टी टीम द्वारा आईओक्यूएम, एनएसईजेएस, एनएमपीसी, एसटीएसई सहित विभिन्न ओलंपियाड्स की तैयारी करवायी जायेगी। इस अवसर पर प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्री फाउंडेशन की तैयारी से विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई, नीट, एनडीए, क्लैट, सीयूईटी, सी.ए. फाउंडेशन जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कक्षा 12वीं के साथ ही सफलता मिलना सुनिश्चित हो पायेगा। उद्घाटन समारोह में प्रबंध निदेशक कर्नल कपिल देव कौशल, सहायक प्रबंध निदेशक हिमांशु मिटावा, एकेडमिक हेड विजय खेदड़ सहित काॅर्डिनेटर्स, स्टाफ मेंबर्स एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Comments are closed.