यूरो के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

यूरो के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

यूरो के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
सीकर

यूरो इंटरनेशनल स्कूल, सीकर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज कराते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।
विद्यालय की छात्रा चेतना सोनी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का खिताब अपने नाम किया। वहीं हिताक्षी शर्मा एवं दर्श काबरा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस वर्ष विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत व उससे अधिक, 7 विद्यार्थियों ने 96 प्रतिशत व उससे अधिक, 11 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत व उससे अधिक तथा 37 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। विद्यालय के निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments are closed.