विश्व पृथ्वी दिवस पर नगर परिषद सीकर ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान
विश्व पृथ्वी दिवस पर नगर परिषद सीकर ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान
सीकर
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर परिषद सीकर एवं WeVOIS Labs Private Limited के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को परशुराम पार्क, सीकर में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य शहरवासियों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। आमजन को कपड़े के थैले वितरित किए गए तथा संदेश दिया गया कि यदि प्रत्येक नागरिक छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।
यह जागरूकता गतिविधि आयुक्त के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अभियान में नगर परिषद सीकर की ओर से एईएन नागरमल एवं साहिल अली उपस्थित रहे, वहीं WeVOIS Labs Private Limited की आईईसी टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली एवं वृक्षारोपण का संदेश देते हुए अपील की गई कि वे पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित पृथ्वी के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें
Comments are closed.