सीकर में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

सीकर में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

सीकर

जिला शतरंज संघ सीकर के तत्वावधान में आयोजित सीकर जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 4 व 5 मई 2026 को चौकडिका धर्मशाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले की सभी तहसीलों से कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दीपक राव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अर्पित गुप्ता द्वितीय, अमित ढाका तृतीय तथा अमित शर्मा चतुर्थ स्थान पर रहे।
अन्य श्रेणियों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में अक्षिता शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर सिटीजन वर्ग में रामचंद्र सैनी विजेता रहे। वहीं जूनियर वर्ग में सतवीर सिंह ने पहला और मानव सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि राम बेदी (महाराष्ट्र बैंक के अधिकारी) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष एवं रेटेड खिलाड़ी रमेश सेठी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के शीर्ष चार खिलाड़ी अब कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे

Comments are closed.