स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत वरिष्ठ आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत वरिष्ठ आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
सीकर
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 एवं स्वच्छ राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने मंगलवार प्रातः 6 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बजाज सर्कल (बजरंग कांटा), सिल्वर जुबली रोड, कल्याण सर्किल, स्टेशन रोड एवं जाट बाजार होते हुए नगर परिषद सीकर शिकायत केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शिकायत रजिस्टर की जांच कर मौके पर तैनात कर्मचारी से प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जाट बाजार में फल-फ्रूट एवं सब्जी विक्रेताओं तथा रेहड़ी-ठेला संचालकों को समझाइश करते हुए निर्देशित किया कि कचरा सड़क पर न फेंकें तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालें और कचरा वाहन आने पर ही उसमें डालें। साथ ही संबंधित जोन निरीक्षक को निर्देश दिए कि जगह-जगह चिपके पंपलेट एवं पोस्टर हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
वरिष्ठ आयुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर ही स्वस्थ समाज की पहचान है तथा नगर परिषद सीकर नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता नागरमल, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, संबंधित जोन निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी व सफाईकर्मी उपस्थित रहे
Comments are closed.