स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर शेखावाटी इंस्टिट्यूट कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर शेखावाटी इंस्टिट्यूट कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीकर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर परिषद सीकर द्वारा जयपुर रोड स्थित शेखावाटी इंस्टिट्यूट कॉलेज, सर्किट हाउस कैम्पस में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीकर ब्रांड एम्बेसडर आरजे नैना माथुर ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ शहर निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

आरजे नैना माथुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदतों का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने, घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा कचरे को निर्धारित कचरा वाहन में ही डालने की अपील की। साथ ही उन्होंने स्वच्छता महुआ ऐप के माध्यम से सीकर शहर की रेटिंग बढ़ाने में आमजन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक नागरिकों से ऐप पर फीडबैक देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक, विद्यार्थी एवं संस्थान की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग यदि स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे आए तो सीकर को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक उपयोग कम करने, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता बनाए रखने एवं शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान दिलाने का संकल्प भी लिया

Comments are closed.