स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के तहत बड़े नालों की सफाई अभियान तेज
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के तहत बड़े नालों की सफाई अभियान तेज
सीकर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के अंतर्गत नगर परिषद सीकर द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से बड़े नालों एवं नालियों की विशेष सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नगर परिषद वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा नालों में जमी गाद, कीचड़, प्लास्टिक पॉलिथीन, झाड़-झंखाड़ एवं अन्य अवरोधकों को हटाकर सफाई कार्य किया जा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा आमजन को गंदगी एवं जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
अभियान के दौरान नालों में फंसी पॉलिथीन, कचरा एवं झाड़,झझांड़ को बाहर निकालकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जा रहा है। नगर परिषद की टीम द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि —
“स्वच्छ शहर केवल नगर परिषद के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से संभव है। यदि हम सभी अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का कचरा नालियों और नालों में डालना बंद कर दें तो शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। कचरा केवल नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें तथा प्लास्टिक से बनी पॉलिथीन और थैलियों का उपयोग पूरी तरह बंद करें। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा प्रत्येक घर, दुकान और कार्यालय में डस्टबिन अवश्य रखें। स्वच्छता अपनाना ही स्वस्थ और विकसित सीकर की पहचान बनेगा।”
नगर परिषद सीकर द्वारा आमजन से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 में सक्रिय भागीदारी स्वच्छता महुआ ऐप पर फीडबैक देंकर स्वच्छता रैंकिंग में शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने की अपील की गई है।
Comments are closed.