108 संस्थाओं ने संत डॉ.शैलेन्द्र नाथ अघोरी का सम्मान किया:झुंझुनूं में शहीद स्मारक से निकाली वाहन रैली, जय श्रीराम के जयघोष गूंजे

108 संस्थाओं ने संत डॉ.शैलेन्द्र नाथ अघोरी का सम्मान किया:झुंझुनूं में शहीद स्मारक से निकाली वाहन रैली, जय श्रीराम के जयघोष गूंजे

108 संस्थाओं ने संत डॉ.शैलेन्द्र नाथ अघोरी का सम्मान किया:झुंझुनूं में शहीद स्मारक से निकाली वाहन रैली, जय श्रीराम के जयघोष गूंजे

झुंझुनूं

झुंझुनूं शहर में आज सनातन समाज के तत्वावधान में मुकुंदगढ़ के संत डॉ. शैलेन्द्र नाथ अघोरी का नागरिक अभिनंदन किया गया। मानद उपाधि,समाज सेवा, गौ सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए जिले की 108 विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और खेल संस्थाओं ने एकजुट होकर उन्हें सम्मानित किया। ​अभिनंदन समारोह से पूर्व शहर में एक वाहन रैली निकाली गई। यह रैली स्थानीय शहीद स्मारक से रवाना हुई, जहां संतों और भक्तों ने वीरों को नमन किया। इसके बाद रैली गांधी चौक होते हुए एस.एस. मोदी विद्या मंदिर पहुंची। पूरी रैली के दौरान ‘जय श्री राम’ और सनातन संस्कृति के जयघोषों की गूंज रही। समारोह का मुख्य आयोजन एस.एस. मोदी विद्या मंदिर में हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और संतों का संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथियों के रूप में पोखरण विधायक प्रताप पुरी महाराज और झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू उपस्थित रहे। मंच पर प्रकाश दास महाराज, डॉ. यशदेव शास्त्री और डॉ. अनिल राय जैसे प्रबुद्ध जन भी मौजूद थे। ​आयोजन समिति के मनीष अग्रवाल और राजकुमार मोरवाल ने बताया कि डॉ. शैलेन्द्र नाथ अघोरी को हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा उनकी हठयोग साधना और तांत्रिक विद्या में शोध के लिए मानद उपाधि से नवाजा गया है। मनीष अग्रवाल ने कहा यह केवल एक संत का सम्मान नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण सनातन समाज की उपलब्धि है। राजस्थान सरकार और शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने से सनातन का गौरव बढ़ा है, जिसे देखते हुए झुंझुनूं की जनता ने हर्ष के साथ उनका अभिनंदन किया है। ​इस कार्यक्रम में भारी संख्या में शहरवासी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. अघोरी का पुष्प वर्षा और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

 

Comments are closed.