बॉक्सिंग 19 वर्ष छात्र व छात्रा तथा 14 वर्ष छात्र की तीनों प्रतियोगिताओं में प्रिंस एकेडमी बनी विजेता

बॉक्सिंग में 26 गोल्ड सहित 90 मेडल्स भी जीते

बॉक्सिंग 19 वर्ष छात्र व छात्रा तथा 14 वर्ष छात्र की तीनों प्रतियोगिताओं में प्रिंस एकेडमी बनी विजेता
बॉक्सिंग में 26 गोल्ड सहित 90 मेडल्स भी जीते

69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रिंस की टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रिंस एकेडमी ने बॉक्सिंग 19 वर्ष छात्र व छात्रा एवं 14 वर्ष छात्र स्पर्धा की तीनों प्रतियोगिताओं में विजेता का खिताब जीता है। साथ ही प्रिंस की टीमों ने बॉक्सिंग 17 व 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में उपविजेता की ट्रॉफी जीती है।

प्रिंस एकेडमी, सीकर में आयोजित बाॅक्सिंग 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने विजेता का खिताब जीता है। साथ ही प्रिंस लोटस वैली एकेडमी ने उपविजेता का खिताब हासिल किया है।
स्वामी केशवानंद स्कूल, भढ़ाढ़र में आयोजित बाॅक्सिंग 19 वर्ष छात्र व छात्रा दोनों प्रतियोगिताओं में प्रिंस एकेडमी ने विजेता का खिताब जीता है।
बाॅक्सिंग 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस सैनिक स्कूल ने उपविजेता एवं प्रिंस एकेडमी ने सेकंड रनर अप का खिताब हासिल किया है।
बाॅक्सिंग 17 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस सैनिक स्कूल ने सेकंड रनर अप का खिताब हासिल किया है।
बॉक्सिंग की प्रतियोगिताओं में प्रिंस की टीमों ने 26 गोल्ड, 22 सिल्वर एवं 42 ब्रॉन्ज सहित कुल 90 मेडल्स जीते हैं।
भोपाल, म.प्र. में चल रही फुटबॉल 19 वर्ष छात्र स्पर्धा के सीबीएसई नेशनल टूर्नामेंट में प्रिंस एकेडमी ने  सनसिटी स्कूल वाराणसी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Comments are closed.