शिविरों में आमजन को सुविधाएं मिले और उनके प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करें : यूडीएच मंत्री खर्रा

सीकर जिले में यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद में शहरी सेवा अभियान का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया

शिविरों में आमजन को सुविधाएं मिले और उनके प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करें : यूडीएच मंत्री खर्रा

सीकर जिले में यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद में शहरी सेवा अभियान का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया

नगर परिषद सीकर क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के लिए नाला—नाली निर्माण, मरम्मत कार्यों के 145 कार्यों के लिए 7971.26 लाख (लगभग 80 करोड़ रुपए) व सामुदायिक शौचालयों के 124.10 लाख की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया

सीकर, 17 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सीकर जिले में बुधवार को नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद में शहरी सेवा शिविरों का भव्य शुभारंभ नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान यूडीएच राज्य मंत्री खर्रा ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर अवलोकन किया।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जन कल्याणकारी एवं दूरगामी सोच को साकार करने के लिए 17 सितम्बर से शहरों एवं गांवों में सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा वहीं विभिन्न समस्याओं तथा लम्बित कार्यों का निस्तारण भी मौके पर होगा।

यूडीएच राज्य मंत्री खर्रा ने नगर परिषद, नगर विकास न्यास के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने—अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से जानकारी लेकर आवश्यक कार्य जैसे कहीं सफाई की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, कई सड़क टूटी हुई है, कही पर रोशनी की व्यवस्था नहीं हैं, नालियां टूटी हुई है उन सभी को सूचीबद्ध कर इस अभियान के दौरान उनका समाधान करने का प्रयास करें

यूडीएच राज्य मंत्री खर्रा ने कहा कि शहरी सेवा अभियान जनसेवा की भावना से जुड़ा हुआ एक समर्पित प्रयास है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को उसके अधिकार और योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिले।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि राज्य की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचे और कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे। सेवा शिविरों के माध्यम से शासन और प्रशासन जनता तक सीधी पहुँच बनाकर पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों कंवरी देवी, सविता राठी, प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 में लाभार्थी कालूराम, सरिता, मनोहर सपेरा को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की सहायता राशि, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पुष्पा देवी, बरजी देवी, लक्ष्मी देवी, इदरीश, चंदा को चेक भी वितरित किये।

इस दौरान यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर परिषद सीकर क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के लिए नाला—नाली निर्माण, मरम्मत कार्यों के 145 कार्यों के लिए 7971.26 लाख (लगभग 80 करोड़ रुपए) व सामुदायिक शौचालयों के 124.10 लाख की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर परिषद परिसर में ड्रमलिन का पौधारोपण किया। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर परिषद सीकर ने नगर परिषदों में प्रथम स्थान व राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद रतन कुमार एवं नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा को प्रमाण पत्र दिया। यूडीएच राज्य मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के तहत 5 ऑटो टीपर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जो स्वच्छता के लिए आमजन को प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि
राज्य सरकार की जनभावना के अनुरूप, यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से कम आय वर्ग एवं मध्यम वर्ग के नागरिकों को अधिकतम सरकारी सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ सुलभ कराया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश है कि कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। अभियान का उद्देश्य केवल लाभ बांटना नहीं, बल्कि जन-जन तक पहुंचकर सुनवाई कर सरकार की संवेदनशीलता को जमीन पर उतारना है।

शिविर में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा,सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, पूर्व सांसद सीकर सुमेदानंद सरस्वती, पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, अशोक चौधरी प्रतिपक्ष, राजेश रोलन, जितेन्द्र कारंगा, तेजप्रकाश सैनी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, बलवंत सिंह चिराणा, पवन मोदी, अनिता शर्मा, सुरेश सैनी, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा सहित नगर परिषद, नगर विकास न्यास के कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Comments are closed.