RSLSA स्पोर्ट्स फॉर अवेयरनेस 2025 – “उड़ान 2.0” प्रतियोगिता का सफल आयोजन

RSLSA स्पोर्ट्स फॉर अवेयरनेस 2025 - "उड़ान 2.0" प्रतियोगिता का सफल आयोजन

RSLSA स्पोर्ट्स फॉर अवेयरनेस 2025 – “उड़ान 2.0” प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सीकर

 विधिक सेवा दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के तत्वावधान में विशेष रूप से सक्षम (Specially Abled) बच्चों हेतु “UDAAN-2.0” कार्यक्रम का आयोजन दशरथ मनोविकास संस्थान, हर्ष रोड, सीकर में किया गया।

इस विशेष प्रतियोगिता का उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम बच्चों में आत्मविश्वास, सहभागिता, तथा विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में निम्न खेलों/गतिविधियों का आयोजन किया गया:

  • कबड्डी

  • बोसी बॉल

  • लंबी कूद

  • बैडमिंटन

  • कैरम

  • शतरंज

  • टेबल टेनिस

  • पोस्टर/चित्रकला प्रतियोगिता

सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर शालिनी गोयल द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल, नकद पुरस्कार व उपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं।

🏅 मुख्य विजेता (चयनित वर्ग अनुसार):

  • कबड्डी (छात्र वर्ग)

    • 🥇 आशा का झरना संस्थान

    • 🥈 दशरथ मनोविकास संस्थान

    • 🥉 कस्तुरबा सेवा संस्थान

  • लंबी कूद (छात्रा वर्ग)

    • 🥇 प्रियांशी

    • 🥈 प्रियंका कुमारी

    • 🥉 अनिशा

  • लंबी कूद (छात्र वर्ग)

    • 🥇 मनमोहन

    • 🥈 साहिल

    • 🥉 साहिल खान

  • बैडमिंटन

    • 🥇 कबीर (कस्तुरबा सेवा संस्थान)

    • 🥈 मनोहर (दशरथ मनोविकास संस्थान)

    • 🥉 प्रियांशी

  • शतरंज

    • 🥇 उदय सिंह (कस्तुरबा सेवा संस्थान)

    • 🥈 आदित्य सेन (आशा का झरना)

    • 🥉 विक्रम

  • पोस्टर प्रतियोगिता

    • 🥇 अलीशा खान (MGGS, किरडोली)

    • 🥈 कृष्णा (दशरथ मनोविकास संस्थान)

    • 🥉 अनिशा

  • कैरम

    • 🥇 रवि (कस्तुरबा सेवा संस्थान)

    • 🥈 प्रियांशी (रा.उ.मा.वि., गोठड़ा भूकरान)

    • 🥉 अयान चंदेल

📸 उपस्थितिगण:

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Comments are closed.