केशवानंद में टॉपर्स का सम्मान समारोह
सीकर
NH. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान, भढाढर के सीबीएसई कैंपस में छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका , सह निदेशक गोपाल सिंह, सीबीएसई प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी ने प्रतिभाशाली बच्चों को, जिन्होने सितंबर माह के परीक्षा के इस संस्करण में बेहतर प्रदर्शन कर टॉप अंक प्राप्त किए, उन्हें सम्मानित किया गया। हॉस्टल इंचार्ज अशोक ढाका ने बताया कि
जिसमें सभी कक्षाओं के 19 गोल्ड , 26 सिल्वर , तथा 43 कांस्य पदक जीते जिसमें में सूर्यकांत अवस्थी , अनुराग शुक्ला , आदित्य चाहर , प्रिंस चौधरी प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया
संस्थान निदेशक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु मोटिवेशनल स्पीच में बताया कि आप सतत एवं कड़ी मेहनत करें तो दुनिया में कोई ऐसा लक्ष्य नहीं जिसे तुम प्राप्त न कर सको। सोच ऊँची व टारगेट पर नजर रखे अध्यापक पर विश्वास रखे तो सफलजरूर होगे। जिसका अगस्त माह के परिणाम बेहतर देने पर निदेशक रामनिवास ढ़ाका ने सभी अध्यापकों को बधाई दी तथा आशा की कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतर परिणाम देकर विद्यार्थी संस्थान व माता – पिता का नाम रोशन करेंगे।
Comments are closed.