नगर परिषद सीकर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष श्रमदान एवं सफाई अभियान का शुभारंभ
नगर परिषद सीकर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष श्रमदान एवं सफाई अभियान का शुभारंभ
नगर परिषद सीकर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष श्रमदान एवं सफाई अभियान का शुभारंभ
सीकर, 25 सितम्बर।
नगर परिषद सीकर द्वारा “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत गुरूवार को प्रातः 7.30 बजे माधव सागर तालाब एवं चंदपुरा बस स्टैण्ड पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों सहित आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक श्रमदान के माध्यम से तालाब व बस स्टैण्ड परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम को आत्मसात करते हुए श्रमदान किया तथा सीकर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। साथ ही आमजन से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा घरों में गीले कचरे से खाद बनाने की अपील की गई।
आयुक्त शशिकांत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद सीकर में सम्मिलित ग्राम पंचायतों एवं राजस्व ग्रामों में 25 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान का कैलेंडर जारी कर अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके प्रतिबंधित उपयोग से बचने और कपड़े,जूट के थैले अपनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, अधिशाषी अभियंता प्रतिभा, लेखाधिकारी दामोदार प्रसाद शर्मा, सहायक अभियंता नागरमल, सहायक लेखाधिकारी दिलीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुरेन्द्र गोदारा, पिंकी मीणा, निधि चौधरी, कनिष्ठ सहायक रामलाल व सुरेन्द्र, स्वास्थ्य निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, अभियंता साहिल अली सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments are closed.