केशवानन्द के शिक्षक का राजस्थान सरकार में इंजीनियर के पद पर चयन

केशवानन्द के शिक्षक का राजस्थान सरकार में इंजीनियर के पद पर चयन

केशवानन्द के शिक्षक का राजस्थान सरकार में इंजीनियर के पद पर चयन
सीकर:

एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पाॅलिटेक्निक काॅलेज के सहायक आचार्य विद्याधर बगड़िया पुत्र बजरंग लाल का चयन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, राजस्थान सरकार में कनिष्ठ अभियंता के पद पर हुआ है। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि विद्याधर बगड़िया विगत दस सालों से महाविद्यालय मे कार्यरत है। इन्होंने ईमानदारीपूर्वक लगन व निष्ठा के साथ समर्पित भावना से अपना कार्य किया है। भगवान उसका निश्चित रूप से साथ देता है जो अपनी अच्छी नेकी पर चलता हो। संस्था के चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह ने साफा पहनाकर स्वागत किया। पाॅलिटेक्टिनिक प्राचार्य जगदीश सोलंकी, काॅलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर, नर्सिग प्राचार्य महेश कुमावत एवं विद्यालय प्रधानाचार्य डां. विजेन्द्र सिंह मलिक सहित संस्थान के सभी पदाधिकारियों व शैक्षणिक स्टाफ ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments are closed.