केशवानंद बना फिर एथेलेटिक्स में चैंपियन
सीकर:
एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढाढर सीकर ने जिला स्टेडियम में चल रही 69वीं जिला स्तरीय अंडर 17/19 छात्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 17 में उपविजेता व अंडर 19 में सैकण्ड रनर अप का खिताब अपने नाम किया। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण ने बताया कि कुल 10 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक व 10 कांस्य पदक सहित कुल 29 पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता के 400 व 800 मीटर में विनोद ने स्वर्ण पदक, दर्शन ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, दीपेश सैनी ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक व 800 मीटर में रजत पदक, अंजलि ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक, तनसुख ने शॉट पुट में रजत पदक , प्रिंस बगड़िया ने पैदल चाल में काॅस्य पदक, हेमंत बघेल ने 110 मीटर बाधा दौड़ ने रजत पदक, अमन ने बांस कूद में स्वर्ण पदक व प्रदीप कुमार ने बांस कूद में रजत पदक प्राप्त किया। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, कैम्पस हैड राहुल ढाका ने खेल प्रशिक्षक रवि योगी एवं दिल योगी व सभी खिलाड़ियों को बधाईयां प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments are closed.