सीकर में पहली बार पैरा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता केशवानंद में
सीकर में पहली बार पैरा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता केशवानंद में
सीकर में पहली बार पैरा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता केशवानंद में
सीकर
एन.एच. 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान, भढाढर, सीकर में 09वीं राज्य स्तरीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 17.10.2025 से 19.10.2025 तक होगा। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 41 जिलों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेगे। जानकारी देते हुए संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि यह पांचवा अवसर है, इससे पूर्व चार बार निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर एवं एक बार राजस्थान स्वीमिंग फैडरेशन द्वारा क्रमशः 2017, 2018, 2020, 2022 व 2025 में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता संस्थान में आयोजित हो चुकी है। अब सीकर में पहली बार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व भी 5 बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताये केशवानन्द को मिलने का रिकार्ड बन चुका है। उद्घाटन समारोह दिनांक 18.10.2025 को सुबह 10.00 बजे केशवानन्द शिक्षण संस्थान स्थित स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के तरणताल पर होगा। जिसमें खिलाड़ियों के अलावा दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी भाग लेगे। प्रतियोगिता का आगाज अध्यक्ष के उदबोधन एवं खिलाड़ियों के शपथ ग्रहण के साथ होगा। प्रतियोगिता आगामी तीन दिवस तक चलेगी।
Comments are closed.