सीकर व्यापार संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, दिवाली स्नेह मिलन की तैयारियों पर बनी कार्य समिति

सीकर व्यापार संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, दिवाली स्नेह मिलन की तैयारियों पर बनी कार्य समिति

सीकर व्यापार संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, दिवाली स्नेह मिलन की तैयारियों पर बनी कार्य समिति

सीकर

सीकर व्यापार संघ की मासिक बैठक सर्वणकार भवन में संघ अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी दिवाली स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न कार्यों के लिए समितियों का गठन किया गया। संघ के महामंत्री कैलाश स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार का दायित्व अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत एवं जिला प्रभारी बी.एल. सोनी को सौंपा गया है। वहीं स्वागत, पुष्पहार एवं माइक व्यवस्था का कार्य कैलाश स्वामी को सौंपा गया है। दिवाली स्नेह मिलन समारोह दिनांक 24 अक्टूबर को सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष  मनोज बाटड़ तथा सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर शामिल होंगे। बैठक में उपस्थिति सदस्यों में – सुनील कौशिक, अशोक कुमार कलावटिया, दिनेश श्रीवास्तव, चौधरी जसवीर भूकर, हरिराम मील, सुरेन्द्र त्रिहन, सतीश शर्मा, रमेश सोनी, नारायण सिंह सबलपुरा, गणेश सोनी, शंभू जोगाणी, भावेश इंदौरिया, दिनदयाल शर्मा एवं गोविंद माटोलिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments are closed.