सोफिया स्कूल में मेडल सेरेमनी का आयोजन

सोफिया स्कूल में मेडल सेरेमनी का आयोजन

सोफिया स्कूल में मेडल सेरेमनी का आयोजन

सीकर 

डोलियों का बास, बजाज रोड़ स्थित सोफिया सेन्ट्रल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में मोटीवेशनल सेमीनार और मेडल सेरेमनी आयोजित की गई।  निदेशक रूपेश नवहाल ने बताया कि कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियो को विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियो के लिए  पुरस्कार और प्रमाणपत्र  बाँटे गये। इसके साथ-साथ 6-10 तक प्री-फाउन्डेशन  और कक्षा 11 वी/12 वी  मे फाउन्डेशन परीक्षा मे टाॅपर्स को कुल 226 मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। प्रिंसीपल श्रीपाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियो को विजेता विद्यार्थियो से प्रेरणा लेकर भविष्य मे आगे बढ़ने की सलाह दी। निदेशक रूपेश शर्मा ने विजेता विद्यार्थियो और उनके अभिभावको को विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।  इस अवसर पर सभी विद्यार्थी, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी और अनेक अभिभावक भी उपस्थिति रहे। विजेता विद्यार्थियो के चेहरे खुशी से खिले नजर आये। सभी ने विजेता विद्यार्थियो को शुभकामनाएँ दी।

Comments are closed.