अक्सा कमेटी ने सेवाकार्य करने वालों का किया सम्मान, RAS बने गुलबाज पठान का किया सम्मान
50 सदस्यों को दिए सदस्यता प्रमाण पत्र
अक्सा कमेटी ने सेवाकार्य करने वालों का किया सम्मान
50 सदस्यों को दिए सदस्यता प्रमाण पत्र
आरएएस में चयनित गुलबाज पठान का किया सम्मान
सीकर।
मेजर नगर स्थित अक़्सा मस्जिद के सामने अक़्सा कमेटी की ओर पचास सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में हाल ही में आरएएस बने सबलपुरा के गुलबाज पठान, डीजीपी डिस्क से नवाजे गए राजस्थान पुलिस के जवान शब्बीर अली राजास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद इलयास खोकर राजास ने बताया कि इस अवसर पर फतेहपुर रोड़ जलभराव समस्या के निराकरण में सहयोग करने पर जगदीश कुमावत, रामस्वरूप कुमावत, मौलाना फरहान खोकर, बाबू खाँ मलकान को सम्मानित किया गया। कमेटी के पौधारोपण अभियान में सहयोग करने पर बागवान मुकेश सैनी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निर्वतमान सभापति जीवण खाँ, शिक्षा रत्न एडवोकेट इक़बाल हुसैन (मोती खाँ) राजास, एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, कायमखानी महासभा उपाध्यक्ष नियाज खाँ जाजोद, कायम रत्न सूबेदार इक़बाल खाँ जाजोद, इमरान खाँ कासली, डॉ. आदिल खाँ कासली, इस्लाम खाँ कासली, आरिफ खाँ बुधवाली, मजीद खाँ बेसवा, याकूब खाँ डीलक्स, इशाक खाँ थानेदार, कबीर चौहान, इब्राहिम खाँ मैनेजर, फिरोज खाँ प्रिंसिपल, याकूब अली, जाकिर हुसैन पंवार, शकूर पठान, मौलाना अब्दुर्रशीद, महावीर प्रधानजी, हाजी अब्दुल समद खाँ, मौलाना जावेद साब, अजीज खोकर, मौलाना सईद, हमीद तंवर, मास्टर सद्दाम हुसैन, रकमा जिलाध्यक्ष आरिफ अली, मोती खाँ खोकर, मक़बूल हुसैन, जहाँगीर खाँ जाजोद, अय्यूब खाँ, बुंदु खाँ राजास, बनवारीलाल कुमावत, जसीम खोकर, नवाब अगवान,रिजवान खिलजी, जुबेर खिलजी, जावेद पठान, सरवर खाँ जाजोद, फ़ारुक़ समदर खाँ, अल्लादीन खाँ पूनणी,, मौलाना उमर अहमद खाँ कासली, अब्दुल सत्तार चौहान, अब्दुल रहमान खत्री (केजीएन ग्रुप) अहमद मास्टर, अशफ़ाक़ बहलीम, हारून भाटी, शरीफ बबलू राजास, अब्दुर्रशीद पठान थानेदार, अनवर पठान, तारीफ खाँ किरडोली, इमरान इकराम मंसूरी, आरिफ चौहान, शाहरुख राजास, शेर खाँ सहित सैकड़ों गणमान्यजन मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि अक़्सा कमेटी ने वर्षा ऋतु में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान, पंजाब-हरियाणा बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरत की सामग्री भेजने, लोगों शिक्षा के प्रति जागरुक करने, जरूरतमंदों की मदद करने, प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने, सामाजिक कुरीतियों को मिटाने, नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाने आदि कार्यक्रम किए हैं।
Comments are closed.