सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ, में संविधान दिवस पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं संवैधानिक प्रदर्शनी का सफल आयोजन
सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ, में संविधान दिवस पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं संवैधानिक प्रदर्शनी का सफल आयोजन
सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ, में संविधान दिवस पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं संवैधानिक प्रदर्शनी का सफल आयोजन
सीकर
स्थानीय शिक्षण संस्थान सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ, सीकर द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेषज्ञ व्याख्यान एवं संवैधानिक प्रदर्शनी का सफल एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, लॉ कॉलेज उप प्राचार्या डॉ. रुचि शर्मा, डिग्री कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. महेश शर्मा एवं डीन स्किल्स डॉ. राजेश गौड़ के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। सभी वक्ताओं ने भारतीय संविधान की सर्वोच्चता, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीक्षा यादव एवं विशेष वक्ता याशु माथुर ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया।
विशेष वक्ता याशु माथुर ने भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर सरल एवं प्रभावी रूप से विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं मुख्य अतिथि दीक्षा यादव ने युवाओं से संविधानिक आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आयोजित संवैधानिक प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में संविधान के प्रमुख अनुच्छेदों, ऐतिहासिक तथ्यों और संवैधानिक विकास यात्रा को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया गया, जिसे अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने अत्यंत सराहा।
कार्यक्रम की सफलता में फैकल्टी सदस्य ऋषि माथुर, डॉ. सुमन बुगालिया एवं विशाल वर्मा का विशेष योगदान रहा।
अंत में विभागाध्यक्ष शिवलाल चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ भविष्य में भी विधिक शिक्षा, संविधानिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे सार्थक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
Comments are closed.