सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाया, उद्यमिता-2025 प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाया, उद्यमिता-2025 प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाया, उद्यमिता-2025 प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार
सीकर।

शिक्षा नगरी सीकर का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते हुए सीएलसी के सीबीएसई विद्यालय सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल ने ग्वालियर में आयोजित उद्यमिता-2025 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉर्पोविटा क्विज में प्रथम स्थान तथा ट्रस्ट द यूनिकॉर्न प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सीआईएस के कॉमर्स संकाय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सिंधिया स्कूल ग्वालियर, दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्वालियर सहित देशभर के 20 प्रतिष्ठित स्कूलों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की और सीकर सहित पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। विस्तृत  जानकारी देते हुए सीआईएस प्रिंसिपल सुषमा भदौरिया ने बताया कि प्रतियोगिता 25 व 26 नवम्बर को ग्वालियर में आयोजित हुई जिसमें स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में अर्थशास्त्र, वाणिज्य, वैश्विक नवाचारों एवं उद्यमिता कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने विजेता विद्यार्थियों, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सीएलसी हमेशा से शिक्षा के साथ-साथ वास्तविक जीवन कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए समर्पित रहा है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और संकल्प से असंभव भी संभव बनाया जा सकता है। इन उपलब्धियों ने सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति को एक बार फिर सिद्ध किया है।

Comments are closed.