सोफिया स्कूल में ग्रीन कलर डे मनाया

सोफिया स्कूल में ग्रीन कलर डे मनाया

सोफिया स्कूल में ग्रीन कलर डे
डोलियो का बास, बजाज रोड स्थित सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल,सीकर में ग्रीन कलर डे का आयोजन किया गया।
निदेशक रुपेश नवहाल ने बताया कि कक्षा-नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों के मध्य ग्रीन कलर डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी हरी पोशाक, अनेक प्रकार की ग्रीन साम्रगी जैसे ग्रीन सब्जियाँ, फल इत्यादि लेकर विद्यालय पहुचे।
प्रिन्सिपल श्रीपाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन विजेता चुनकर उन्हे पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति भी दी। कई विद्यार्थियों ने विद्यालय मे पौधारोपण भी किया।
निदेशक  रुपेश शर्मा ने सभी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शुभकामना दी। सभी विद्यार्थी तनाव मुक्त माहौल मे प्रसन्न नजर आये।

Comments are closed.