68 ट्रॉफी, 727 मैडलों के साथ 348 खिलाडी विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित।

68 ट्रॉफी, 727 मैडलों के साथ 348 खिलाडी विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित।

68 ट्रॉफी, 727 मैडलों के साथ 348 खिलाडी विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित।

सीकर।

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर ने 69वीं विद्यालयी खेलकुद प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाते हुए 68 ट्राफीयाँ जिनमें 34 विजेता के रूप में, 18 उपविजेता के रूप में, 16 तृतीय स्थान की ट्राफी हासिल की इन ट्राफीयें के साथ कुल 727 मैडल जीते जिनमें 265 गोल्ड मैडल, 215 सिल्वर मैडल एवं 247 ब्रोंज मैडल हासिल किये व 216 खिलाडियों को राज्य स्तर पर चयन, 123 खिलाडियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व 9 खिलाडी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुये है। 69वीं विद्यालयी खेलकुद प्रतियोगिता में संस्थान को 28 जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताऐं आयोजित करवाने का जिम्मा मिला जिसें संस्थान ने बखुबी निभाया। इसके साथ ही 14/17/19 आयु वर्ग बालक/बालिका तैराकी में राष्ट्रीय तैराकी का चयन परीक्षण व कैम्प का जिम्मा भी संस्थान को दिया गया। तैराकी में विभिन्न वर्गो में कुल 12 नेशनल कैम्प का सफल आयोजन करवाने का खिताब की संस्थान ने अपने नाम किया है। संस्थान अब तक कुल 25 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताऐं एवं 200 से अधिक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करवा चुका है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। संस्थान ने इस उपलब्धि को अपने आधुनिक सुविधाओें से युक्त खेल मैदानों एवं प्रशिक्षित कोचों एवं प्रबंधन की दिनरात की मेहनत से हासिल किया। अभी वर्तमान में संस्थान ने क्रिकेट एकेडमी के लिए भी आधुनिक सुविधाओं से डे-नाईट मैदान भी तैयार करवाया है। साथ ही इस वर्ष तैराकी के लिए ऑलवेदर स्वीमिंग पुल का निर्माण भी करवाया जा रहा है जो अंतर्राष्ट्रीय मापंदडों का परिपूर्ण करता है। संस्थान शिक्षा के साथ खेलों में ही बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए तत्पर है। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सीबीएसई प्रधानाचार्य शांति प्रसाद  नेगी, आरबीएसई प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र सिंह मलिक सहित प्रबंधन सदस्यों ने सभी विजेता खिलाडियों को बधाई दी।

Comments are closed.