सीकर मंडी परिसर में पोस्टर विमोचन, 3 जनवरी 2026 को होगा सावित्रीबाई फुले जयंती एवं सम्मान समारोह
सीकर मंडी परिसर में पोस्टर विमोचन, 3 जनवरी 2026 को होगा सावित्रीबाई फुले जयंती एवं सम्मान समारोह
सीकर मंडी परिसर में पोस्टर विमोचन, 3 जनवरी 2026 को होगा सावित्रीबाई फुले जयंती एवं सम्मान समारोह
सीकर।
सीकर मंडी परिसर में आज सावित्रीबाई फुले जयंती एवं सम्मान समारोह 2026 को लेकर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष राजकुमार सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोविंद सैनी ने बताया कि दिनांक 3 जनवरी 2026 को सावित्रीबाई फुले जयंती एवं सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान एवं योग्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस समारोह के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। सैनी समाज, सीकर विधानसभा क्षेत्र के पात्र अभ्यर्थी समय रहते अपना आवेदन अनिवार्य रूप से सबमिट करें।
ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है:
👉 https://forms.gle/BEVD6iQnjnhFWFa59
समाज के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की और कहा कि यह कार्यक्रम समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Comments are closed.