विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत भूमि व ध्वज पूजन सम्पन्न

विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत भूमि व ध्वज पूजन सम्पन्न

विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत भूमि व ध्वज पूजन सम्पन्न_

सीकर-

विराट हिन्दू सम्मेलन, आनन्द नगर (सीकर) के अंतर्गत आज दिनांक 22 जनवरी को विनायक रेजिडेंसी के पास प्रस्तावित सम्मेलन स्थल पर विधिवत पूजा-पाठ, मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं जयघोष के साथ भूमि पूजन एवं ध्वज पूजन कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्व समाज के सनातन प्रेमी महिलाओं, पुरुषों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। धार्मिक अनुष्ठानों एवं जयघोष से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर श्री सुरेश जाजोतिया (अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष) एवं समाजसेवी श्री विजय कुमार शर्मा द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारीगण एवं महिला प्रकोष्ठ की मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता रही, जिनके सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा पाठ एवं जय श्री राम के गगनभेदी जयघोष के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी 25 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है तथा नगरवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई है।

Comments are closed.