मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किश्त का डीबीटी से हस्तांतरण, ग्रामोत्थान शिविरों का हुआ शुभारम्भ
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किश्त का डीबीटी से हस्तांतरण, ग्रामोत्थान शिविरों का हुआ शुभारम्भ
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किश्त का डीबीटी से हस्तांतरण
ग्रामोत्थान शिविरों का हुआ शुभारम्भ
सीकर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किश्त का शुभारम्भ 22 जनवरी 2026 गुरुवार को जिला सिरोही से डीबीटी के माध्यम से किया गया। इसी क्रम में राज्यभर में ग्रामोत्थान शिविरों का भी शुभारम्भ किया गया।
सीकर जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार, सीकर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान सीकर जिले के 2 लाख 30 हजार 956 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किश्त के रूप में कुल 23 करोड़ 9 लाख 56 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 1000 रुपये की राशि प्रदान की गई।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि ग्रामोत्थान शिविरों का आयोजन जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल स्तर पर 23 जनवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इन शिविरों में राज्य सरकार के 12 विभागों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक सीकर रतनलाल जलधारी, बाबूसिंह बाजौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल यादव, संयुक्त निदेशक कृषि प्रिया झाझड़िया, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सीकर महेन्द्रपाल सिंह, अधिशाषी अधिकारी डॉ. ज्योति, महाप्रबंधक भण्डार प्रभुदयाल, निरीक्षक ताराचंद पूनियां, आकाश सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Comments are closed.