इतिहास विषय में पूनम धर्मेन्द्र चौधरी को पी.एच.डी. की उपाधि

इतिहास विषय में पूनम धर्मेन्द्र चौधरी को पी.एच.डी. की उपाधि

इतिहास विषय में पूनम धर्मेन्द्र चौधरी को पीएच.डी. की उपाधि

सीकर

हरसावा बड़ा गाँव की बेटी एवं खुड़ी बड़ी गाँव की बहू पूनम धर्मेन्द्र चौधरी ने इतिहास विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से दोनों गाँवों में हर्ष और गर्व का माहौल है।

पूनम चौधरी की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता शिव भगवान जी नेहरा एवं बिमला देवी का सतत संघर्ष, श्रेष्ठ संस्कार और प्रेरणादायी मार्गदर्शन रहा। उन्होंने अपने शोधकार्य को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की शोध-निर्देशक डॉ. मेघना शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ-साथ पति डी.एस. पुनिया के पूर्ण सहयोग से पूनम चौधरी ने यह महत्वपूर्ण शैक्षणिक मुकाम हासिल किया। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments are closed.