भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के कार्यकाल को हुआ एक वर्ष पूर्ण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के कार्यकाल को हुआ एक वर्ष पूर्ण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई
जिलाध्यक्ष बाटड़ ने देव दर्शन में बालाजी, सांगलिया पीठ, जीणमाताजी के किए दर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन
सीकर

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाटड़ को बुधवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने फोन पर जिलाध्यक्ष बाटड़ को एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। जिल के प्रभारी मंत्री व वन, पर्यावरण व जलवायु मंत्री संजय शर्मा बाटड़ को बधाई देने भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय शर्मा का स्वागत किया। मंत्री शर्मा ने बाटड़ को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी।
जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि जिलाध्यक्ष के पद पर एक वर्ष पूर्ण करने पर बाटड़ ने फतेहपुर में बुध गिरी मढ़ी में दर्शन किए। यहां से बाटड़ानाऊ में तेजारामजी बगीची में देव दर्शन कर, सालासर में श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए। लोसल में बाबा परमानंद व रामदेव मंदिर में दर्शन के बाद सांगलिया में अखिल भारतीय सांगलिया धूणी पर धोक लगाई। यहां से वे जीणमाता में जीण भवानी के दर्शन किए। सभी धार्मिक स्थानों पर पूजारियों ने जिलाध्यक्ष बाटड़ को आशीर्वाद दिया।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की देव दर्शन यात्रा के दौरान लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, सीकर, दांतारामगढ़, पलसाना, जिला भाजपा कार्यालय सहित काफी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
देव दर्शन यात्रा व कार्यकर्ता अभिनंदन के दौरान रामवतार रूंथला, नेमीचंद कुमावत, करण सिंह, जितेंद्र सिंह कारगा, प्रभुसिंह सेवद, मूलचंद रणवा, जितेंद्र बाजिया, जयदीप मंडावरा, महेश संभल, रामनिवास गुर्जर, गोविंद बिजारणिया, शिवभगवान बगडिय़ा, श्रीहरि बियानी, नंदकिशोर सैनी, अनीता शर्मा, वरुण कुशलेस शर्मा, जय सिंह तिलोकपुरा, त्रिभुवन सिंह दुधवा, सुमित जोशी, मोहन गुर्जर, जितेश शर्मा, मुकेश गुर्जर, भजनलाल टेलर, हंसराज बिशु, निर्मल सिंह, ललित पंवार, ललित पुरोहित, विकास भास्कर, अनुराधा आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.