भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का सीकर में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा ने केंद्रीय व राज्य के बजट पर कार्यकर्ताओं से किया युवा संवाद
भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का सीकर में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
जिलाध्यक्ष बाटड़ व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में किया स्वागत
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा ने केंद्रीय व राज्य के बजट पर कार्यकर्ताओं से किया युवा संवाद
सीकर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा सोमवार को सीकर प्रवास पर रहे। इस दौरान उनका जयपुर के प्रदेश कार्यालय से लेकर सीकर पहुंचने तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने सीकर में कई स्थानों पर गोरा का बड़ी माला, फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय में शंकर गोरा ने केंद्र व राज्य सरकार के बजट पर युवा संवाद भी किया।
भाजपा जिला कार्यालय में युवा संवाद में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष गोरा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के बजट में युवाओं को कई सौगात देने का काम किया है। राज्य सरकार ने एक लाख युवाओं को दस लाख तक का बिना ब्याज के लोन की सुविधा दी है। जिससे युवा नौकरी करने वाला नौकरी देने वाला बनेगा। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि केंद्र व राज्य सरकार की युवाओं, महिला, किसानों से जुड़े हुई योजनाओं को प्रचारित करें जिससे वे सर्वाधिक लाभांवित हो सके।
यहां-यहां हुआ स्वागत :
भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने गोविंदगढ़ होते हुए जिले की सीमा सरगोठ में प्रवेश किया। यहां से रींगस, पलसाना, रानोली, त्रिलोकपुरा, बाजौर, रामू का बास होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गोरा भाजपा कार्यालय से रोड शो के साथ रवाना होकर सांवली सर्किल, रानी सती मंदिर, बहड़ सर्किल, रामलीला मैदान, कल्याणजी का मंदिर, घंटाघर, सूरजपोल गेट, जाट बाजार, कल्याण सर्किल, डाक बंगला, बालाजी हॉस्पिटल पिपराली रोड, युवी रेजिडेंसी, बढ़ाढऱ तिराहा पहुंचे। यहां से वे सालासर के लिए प्रस्थान कर गए।
भाजपा जिला कार्यालय में हुए स्वागत व युवा संवाद में जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता इंद्रा चौधरी, सतेंद्र त्यागी, आदित्यप्रताप सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, करण सिंह, अनिल धींवा, प्रियंका बाजिया, नंदकिशोर सैनी, राजेंद्र भातरा, गुलाब धींवा, मोहन मावलिया, महेश शेषमा, सुभाष दानोदिया, हंसराज सैनी, योगेश कुमार, यश जलधारी, सुमीत जोशी, शिवभगवान बगडिय़ा, ओमेंद्र चारण, मोहन गुर्जर, सुनील स्वामी, रामस्वरूप, महेंद्र सोमानी, महेश खोखर, राकेश कटराथल, ओमसिंह नाथावत, भंवरी खोखर, जितेंद्र सिंह खीचड़ आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.