प्रिंस कॉलेज में एसएससी सीजीएल पर कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन

प्रिंस कॉलेज में एसएससी सीजीएल पर कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन

प्रिंस कॉलेज में एसएससी सीजीएल पर कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन

सीकर

जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज में एसएससी सीजीएल पर कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रिंस काॅलेज के पूर्व विद्यार्थी एवं हाल ही में एसएससी सीजीएल में चयनित रोहित गढ़वाल रहे। सेमिनार में रोहित ने प्रिंस काॅलेज के साथ अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए विद्यार्थियों को स्ट्रेटजिक अप्रोच के साथ स्टडी एवं अधिकाधिक प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स प्रेक्टिस हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने रोहित गढ़वाल का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रिंस कॉलेज प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जयसिंह, प्राचार्य डा. मनीष यादव, कॉर्डिनेटर अनिल शर्मा सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments are closed.