सोभासरिया ग्रुप और फ्यूचर टेक विज़ार्ड्स के बीच वीएलएसआई प्रशिक्षण हेतु ऐतिहासिक एमओयू
बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स वीएलएसआई विद्यार्थियों को चिप डिज़ाइन में प्लेसमेंट के नए अवसर
सोभासरिया ग्रुप और फ्यूचर टेक विज़ार्ड्स के बीच वीएलएसआई प्रशिक्षण हेतु ऐतिहासिक एमओयू
बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स वीएलएसआई विद्यार्थियों को चिप डिज़ाइन में प्लेसमेंट के नए अवसर
सीकर
क्षेत्र के अग्रणी तकनीकी शिक्षण संस्थान सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस ने फ्यूचर टेक विज़ार्ड्स एलएलपी के साथ वीएलएसआई प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता विशेष रूप से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स वीएलएसआई के विद्यार्थियों को चिप डिज़ाइन में प्लेसमेंट एवं सेमीकंडक्टर तकनीक में उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।
MoU हस्ताक्षर समारोह कॉलेज परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें दोनों संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। संस्थान की ओर से ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी एवं ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा तथा फ्यूचर टेक विज़ार्ड्स एलएलपी की ओर से मैनेजर रणवीर एवं सीनियर नॉलेज एसोसिएट संजय कुमार सैनी उपस्थित रहे।
समझौते के प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-रेडी वीएलएसआई प्रशिक्षण, चिप डिज़ाइन, ईएसआईसी फ्लो, वेरिलोग तथा वेरिफिकेशन मेथोडोलॉजी में व्यावहारिक दक्षता विकसित करना, इंटर्नशिप एवं प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण को पाठ्यक्रम से जोड़ना, छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल वीएलएसआई इंजीनियर के रूप में तैयार करना होगा।
वीएलएसआई तकनीक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों—जैसे स्मार्टफोन, माइक्रोप्रोसेसर, ऑटोमोटिव सिस्टम एवं संचार उपकरणों—की आधारशिला है। वर्तमान समय में इस क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग के विस्तार और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों के साथ, यह MoU विद्यार्थियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण एवं बेहतर करियर अवसर प्रदान करेगा। यह पहल न केवल छात्रों के तकनीकी कौशल को सुदृढ़ करेगी, बल्कि भारत को एक उभरते हुए सेमीकंडक्टर हब के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
Comments are closed.